Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Rajendra Nagar, Ward-83, (Lucknow)

Rajendra Nagar, Ward-83, (Lucknow)

Aliganj(Lucknow-Lucknow-226024)
3 members 4 milestones ▲ 0 2 views · 7d 195 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

About this research

वार्ड 83, राजेंद्र नगर लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाला एक मिश्रित आबादी वाला परिक्षेत्र है. जिसमें पार्षद के तौर पर वर्ष 2017 से राजेश कुमार जी कार्यरत हैं. जनगणना 2011 के अनुसार इस वार्ड की आबादी लगभग 15-20,000 है तथा यहां की साक्षरता दर 80 फीसदी के लगभग है. जीविकापार्जन के तौर पर इस वार्ड में छोटे-छोटे व्यापारियों की संख्या अधिक है.

Ad

यदि वार्ड के परिसीमन की बात की जाए तो ख्वासपुरवा, चकमंडी दगावां, चमरटोलिया, दुगांवा, राजेन्द्र नगर दक्षिण (चमारन टोला), राजेन्द्र मध्य (बेगम खेड़ा), छेदा ख्वासपुरवा, नाका हिंडोला, बिरहाना ये सभी इलाके राजेंद्र नगर वार्ड के अंतर्गत शामिल हैं.

Ad

राजेंद्र नगर वार्ड में कुछ संख्या में प्राइवेट स्कूल व कोचिंग सेंटर मौजूद हैं. जिनमें सिटी मोंटेसरी स्कूल, नवयुग रेडिएंस स्कूल जैसे स्कूल शामिल है. यदि डिग्री कॉलेज की बात की जाए तो इस वार्ड में इंटर व डिग्री कॉलेज भी मौजूद है. जिनमें नवयुग इंटर कॉलेज, नवयुग कन्या इंटर कॉलेज जैसे कॉलेज शामिल हैं. स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिकोण से वार्ड में कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल व नर्सिंग होम भी मौजूद हैं. जिनमें राजेंद्र नगर हॉस्पिटल जैसे हॉस्पिटल वार्ड में मौजूद है.

स्थानीय सुविधाओं के तौर पर वार्ड में राजेंद्र प्रसाद पार्क व माधव मार्केट व नवाब बाज़ार जैसे बाज़ार भी मौजूद हैं, जो क्षेत्रीय जनता के टहलने एवं खरीददारी के लिए अच्छे विकल्प हैं. जनता की धार्मिक भावनाओं को पोषित करने के उद्देश्य से वार्ड में कुछ मंदिर भी वार्ड में मौजूद हैं.

पार्षद जी के अनुसार वह वार्ड की प्रमुख समस्या यानि सीवर की समस्या को वार्ड से समाप्त करना चाहती हैं, जिसके लिए वे निरंतर कार्य कर रहे हैं. 

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →