Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Ram Manohar Lohiya Ward – 41 (Ayodhya)

Ram Manohar Lohiya Ward – 41 (Ayodhya)

Ayodhya(Faizabad-Faizabad-224123)
4 members 4 milestones ▲ 0 1 views · 7d 51 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

About this research

राम मनोहर लोहिया महान विचारक व भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के रूप में जाने जाते हैं. उन्होंने अपने बलबूते पर राजनीति का रूख़ बदल कर रख दिया था. अपने समाजवादी विचारों के कारण राम मनोहर लोहिया ने अपने समर्थकों के साथ-साथ ने अपने विरोधियों के मध्‍य भी सम्‍मान प्राप्त किया है. वह मानव की स्थापना के पक्षधर समाजवादी थे तथा सभी को एक ही दृष्टिकोण से देखते हुए सबका मंगल चाहते थे. उनका मानना था कि किसी भी व्यक्ति के बीच कोई मतभेद की भावना उत्पन्न न हो. साथ ही वह जनता के निर्णय को ही लोकतंत्र की ताकत मानते थे. इन्ही के नाम पर अयोध्या के वार्ड 41 को राम मनोहर लोहिया वार्ड का नाम दिया गया है.

सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी सामंजस्य की मिसाल कायम करता यह वार्ड आज भी गंगा-जमुनी तहजीब का प्रदर्शन करता है, जहां दिवाली की जगमगाहट और ईद की रौनक दोनों की झलक दिखाई देती है. राम मनोहर लोहिया वार्ड जो वर्ष 2017 से पहले फैजाबाद जिले के अंतर्गत आता था, लेकिन योगी सरकार के प्रदेश में आने के बाद फैजाबाद और अयोध्या नगर पालिका को जोड़कर अयोध्या नगर निगम का निर्माण किया गया, जिसमें तकरीबन तीन लाख की आबादी वाले 50 वार्ड को 60 नए वार्ड में विभाजित का दिया गया. इस तरह कभी फैजाबाद नगर परिषद् के 29 वार्ड में से एक राम मनोहर लोहिया वार्ड भी अयोध्या नगर निगम का हिस्सा बन गया.

Ad

जुड़वाँ शहर अयोध्या और फैजाबाद की नगर पालिका बोर्ड को समाप्त कर प्रदेश सरकार ने अयोध्या नगर निगम की स्थापना करते हुए यहाँ बनाये गए नए वार्ड का नामकरण क्रांतिकारियों, ऐतिहासिक व्यक्तियों एवं धार्मिक-सांस्कृतिक स्थानों के नाम पर किया है. इसी तर्ज पर राम मनोहर लोहिया के नाम पर अयोध्या के वार्ड 41 का नामकरण किया गया. इस वार्ड में स्थानीय विकास की जिम्मेदारी का भारतीय जनता पार्टी से रामानंद तिवारी कर रहें हैं, जो वर्ष 2017 से इस वार्ड में पार्षद रहते हुए क्षेत्रीय विकास का दायित्त्व निभा रहे हैं.   

लगभग 7,500  तक मिश्रित जनसंख्या वाले इस क्षेत्र में आने वाले प्रमुख मोहल्लों में खुर्दाबाद आंशिक, शोलापुरी आंशिक, कश्मीरी मौहल्ला व राठहवेली आंशिक आदि आते हैं. शिक्षा व्यवस्था के तौर पर इस वार्ड में काफी बेहतर कॉलेज व स्कूलों की व्यवस्था है. वार्ड में एस.एस.बी इंटर कॉलेज है, जो शिक्षा के लिहाज से बेहद अच्छा माना जाता है, इस कॉलेज में दूर-दूर से भी बच्चे पढ़ने आते हैं. इस कॉलेज का रिजल्ट 70% से ऊपर रहता है.

Ad

स्वास्थ्य सुविधाओं की बात की जाए तो वार्ड में प्राइवेट क्लिनिक के साथ-साथ नर्सिंग होम की भी सुविधा है. साथ ही वार्ड से सटे भी बहुत से अस्पतालों हैं, जहां जनता को अच्छी चिकित्सा सुविधा मुहैया होती है.  

प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दों पर स्थानीय पार्षद के अनुसार वह वर्तमान समय की योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने का भरसक प्रयास कर रहे हैं. इसके अतिरिक्त कोई भी समस्या क्षेत्र में होती है तो उस पर समयानुसार कार्य चलता रहता है.

References:

1. http://nagarnigamayodhya.in/pages/hi/topmenu-hi/hi-about-us/hi-ward-mohallas

2. https://ayodhya.nic.in/

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →