Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Vidyawati-III, Ward-64, Lucknow

Vidyawati-III, Ward-64, Lucknow

Aliganj(Lucknow-Lucknow-226024)
3 members 4 milestones ▲ 0 2 views · 7d 318 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

About this research

वार्ड 64, विद्यावती तृतीय लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाला एक मिश्रित आबादी वाला परिक्षेत्र है. जिसमें पार्षद के तौर पर वर्ष 2017 से कमलेश सिंह जी कार्यरत हैं. जनगणना 2011 के अनुसार इस वार्ड की आबादी लगभग 17-20,000 है तथा यहां की साक्षरता दर 82 फीसदी के लगभग है. जीविकापार्जन के तौर पर इस वार्ड में छोटे-छोटे व्यापारों से जुड़े लोगों की संख्या अधिक है.

Ad

यदि वार्ड के परिसीमन की बात की जाए तो सेक्टर आई, जे, एच, संगम विहार, छोटी पकरी, सिंचाई कॉलोनी आंशिक ये सभी इलाके विद्यावती तृतीय वार्ड के अंतर्गत शामिल हैं.

Ad

विद्यावती तृतीय वार्ड में कुछ संख्या में सरकारी, प्राइवेट स्कूल व कोचिंग सेंटर मौजूद हैं. जिनमें केन्द्रीय विद्यालय आर.डी.एस.ओ, जे.के पब्लिक स्कूल इत्यादि मौजूद हैं. यदि डिग्री व इंटर कॉलेज की बात की जाए तो इस वार्ड में इंटर व डिग्री कॉलेज भी मौजूद है. जिसमें मानक नगर रेलवे इंटर कॉलेज जैसे कॉलेज शामिल हैं. स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिकोण से वार्ड में कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल व नर्सिंग होम भी मौजूद हैं. जिनमें लखनऊ आर.डी.एस.ओ हॉस्पिटल, अवध हॉस्पिटल जैसे अस्पताल शामिल हैं.

स्थानीय सुविधाओं के तौर पर वार्ड में संगम विहार पार्क व आनंद नगर जैसी बहुत सी मार्केट भी मौजूद हैं, जो क्षेत्रीय जनता के टहलने एवं खरीददारी के लिए अच्छे विकल्प हैं. जनता की धार्मिक भावनाओं को पोषित करने के उद्देश्य से वार्ड में सनातन धर्म मंदिर, श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर जैसे कुछ मंदिर भी वार्ड में मौजूद हैं.

पार्षद जी के अनुसार क्षेत्र में सड़क व्यवस्था सबसे बड़ी समस्या है, यहां अधिकतर सड़कें अभी तक गड्ढायुक्त हैं. साथ ही पार्षद जी के अनुसार वार्ड में सीवर की व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है. 

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →