Ward 22, Kesri Kheda (Lucknow)
C.C.I.(North Delhi--110007)BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
About this research
वार्ड 22, केसरी खेड़ा लखनऊ
जिले के अंतर्गत आने वाले इलाकों में से एक है, जहां पार्षद के पद का निर्वहन समाजवादी पार्टी से देवेन्द्र सिंह जी कर रहे हैं. लखनऊ के वार्डों में शामिल इस वार्ड में मिश्रित जनसंख्या का
निवास है. जनगणना 2011 के अनुसार इस
वार्ड की आबादी लगभग 25-30,000 है तथा यहां की साक्षरता दर 80 फीसदी के लगभग है.
वर्ष 2017 में हुए परिसीमन के अनुसार केसरी खेड़ा वार्ड का विस्तार केसरी
खेड़ा, गंगा खेड़ा, कनौसी, बलदेव खेड़ा, दौदा खेड़ा, धौंधा खेड़ा, सूर्य नगर, विक्रम नगर, आर.डी.एस.ओ., तेजी खेड़ा तक हैं.
वही वार्ड की सीमाओं की बात करें तो केसरी खेड़ा उत्तर में लगड़ा फाटक
से हरदोई क्रासिंग तक, दक्षिण में नारायणपुरी/हनुमानपुरी क्रासिंग तक, पूर्व में उत्तरेटीया आलमनगर रेलवे लाईन
पर चुन्नू खेड़ा गांव के पूर्वी भाग तक, पश्चिम में कनौसी रेलवे क्रासिंग से लगड़ा फाटक तक का
पश्चिमी भाग तक वार्ड का परिसीमन हैं.
समय के साथ विकसित हुए इस
वार्ड में काफी प्रसिद्ध मंदिर भी मौजूद हैं. केसरी मंदिर, दुर्गा जी मंदिर जैसे धार्मिक स्थल बहुत से श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का
बिंदु है. इसके अतिरिक्त वार्ड में आमजन के टहलने के लिए मेहंदी खेड़ा पार्क व
तुलसी पार्क भी मौजूद है.
स्थानीय निवासियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की बात यदि की जाए तो वार्ड में बहुत से सरकारी व प्राइवेट विद्यालय व डिग्री कॉलेज मौजूद हैं. जिनमें हैमिल्ल्टन एकेडेमी, प्राइमरी स्कूल इत्यादि शामिल हैं. यदि स्वास्थ्य सुविधा के लिहाज से देखा जाए तो वार्ड में काफी संख्या में प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंग होम भी मौजूद है.
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →