Ward 52, Geeta Nagar (Kanpur)
C.C.I.(North Delhi--110007)BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
About this research
वार्ड 52, गीता नगर वार्ड कानपुर का एक
मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है, जहां लगभग सभी प्रकार के वर्ग समुदाय के लोग निवास करते हैं.
तकरीबन 50,000 की जनसंख्या
वाला यह वार्ड कानपुर नगर निगम के अंतर्गत आता है. क्षेत्र के विकास कार्यों की
बागड़ोर संभाल रहे श्री धीरेन्द्र त्रिपाठी जी भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले वर्ष
2017 से पार्षद पद पर कार्यरत हैं. इस वार्ड के अंतर्गत ओ ब्लॉक, क्यू ब्लॉक शारदा नगर, न्यू सिविल लाइन्स, छोटा लखनपुर और राजीव नगर जैसे इलाके आते हैं.
यदि गीता नगर वार्ड में जनसुविधाओं की बात की जायें, तो शिक्षा व्यवस्था के लिहाज से इस वार्ड में बेहतर प्राइवेट विद्यालय हैं. जिनमें प्रभात पब्लिक स्कूल, ए.एम.पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माउंट कार्मल स्कूल इत्यादि सम्मिलित हैं, जो स्थानीय छात्रों के लिए अच्छी शिक्षा का विकल्प हैं, साथ ही सिविल इंजिनियर अकेडमी भी वार्ड के काफी पास है.

जनसुविधा के तौर पर विश्नोई
पार्क लोगों के टहलने के लिए अच्छे विकल्प के तौर पर गीता नगर वार्ड में मौजूद है.
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाये तो काकादेव वार्ड में प्राइवेट हॉस्पिटल्स के
तौर पर आर्यन सर्जिकल सेंटर, अतुल कटियार क्लिनिक, अनुराग हॉस्पिटल इत्यादि उपस्थित
हैं, वार्ड में सरकारी
हॉस्पिटल की सुविधा नहीं है, जिस कारण स्थानीय
निवासियों को वार्ड से सटे दूसरे वार्ड में हेलेट अस्पताल जाना पड़ता है. यह कानपुर
का सबसे बड़ा सरकारी हॉस्पिटल है.
मिली जुली आबादी होने के
कारण गीता नगर वार्ड में जनता की जीविका का स्त्रोत भी मिश्रित ही है, मसलन यहां की आबादी नौकरीपेशा, व्यापारी वर्ग, मजदुर वर्ग, लघु उद्यमियों आदि में
विभाजित है. वहीँ क्षेत्र में धार्मिक एकीकरण को दर्शाते बहुत से मंदिर भी मौजूद
हैं, जिनमें मंगला
माता मंदिर, हनुमान मंदिर, श्री राधा कृष्णा मंदिर, शिव
मंदिर इत्यादि प्रमुख रूप से आते हैं.
संक्षेप में यदि कहा जाये तो गीता नगर वार्ड मौलिक सुविधाओं के लिहाज से एक औसत वार्ड कहा जा सकता है, परन्तु अभी भी क्षेत्र में पेयजल और सीवर से जुड़े बहुत से मुद्दे हैं, जिन पर विकास कार्य होने की आवश्यकता बनी हुई है. वर्तमान में कुछ पुराने इलाकों में सीवर लाइन डालने का कार्य तथा क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर निरंतर रूप से कार्य कराया जा रहा है.
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →