Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Ward 73, Jajmau South (Kanpur)

Ward 73, Jajmau South (Kanpur)

C.C.I.(North Delhi--110007)
3 members 4 milestones ▲ 0 11 views · 7d 282 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

About this research

वार्ड 73, जाजमऊ दक्षिण कानपुर जिले के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में से एक है. जिसमें पार्षद के तौर पर वर्ष 2017 से साहिबा प्रवीन जी कार्यरत हैं. जाजमऊ वार्ड में तकरीबन 30-35000 की आबादी का रहवास है.

Ad

मिश्रित आबादी वाले जाजमऊ वार्ड के अंतर्गत जीविका का प्रमुख साधन छोटे-छोटे व्यापार एवं दुकानें हैं. कानपुर का यह क्षेत्र गंगा नदी के तट पर बसे मंदिरों के लिए मुख्य रूप से लोकप्रिय है.

Ad

इस वार्ड की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि चिंताहरण मंदिर वार्ड का सबसे लोकप्रिय हैं, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं. मंदिर के आसपास छोटी छोटी दुकानें भी मौजूद हैं. धार्मिक रूप से देखा जाए तो यहां और भी मंदिर मौजूद है, जो काफी प्रसिद्ध है, दुर्गा मंदिर व शिव मंदिर इत्यादि यहां के जाने माने धार्मिक स्थल हैं.

शिक्षा के लिहाज से भी यह वार्ड काफी बेहतर है. इस वार्ड में सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूल भी मौजूद हैं. सेंट जोशफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अल्फा पब्लिक विद्यालय जैसे विद्यालय अच्छी शिक्षा के विकल्प हैं. यदि स्वास्थ्य सुविधाओं की बात की जाए, तो वार्ड में सरकारी अस्पताल मौजूद नही हैं. इसके अतिरिक्त नासिर हॉस्पिटल व सुगंध हॉस्पिटल जैसे कुछ प्राइवेट नर्सिंग होम वार्ड में मौजूद हैं.

वार्ड की समस्याओं पर यदि गौर किया जाए तो वर्तमान में सड़कों व सीवरेज की समस्या से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सीवर की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इन सभी समस्याओं से स्थानीय निवासियों को निज़ात दिलाने के लिए वर्तमान पार्षद प्रयासरत हैं. 

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →