Atul Shukla
Parliament House(New Delhi--110001)नाम - अतुल शुक्ला पद - जिला कार्य संयोजक (युवा शाखा), बजरंग दल, उन्नाव जिला नवप्रवर्तक कोड - 71182822 अतुल शुक्ला विश्व हिन्दू परिषद की युवा शाखा ‘बजरंग दल’ के एक सक्रिय एवं युवा नेता हैं | जिनकी लगन एवं मेहनत के परिणामस्वरूप महज 26 वर्ष की आयु म
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Affiliations
Parties and institutions Atul Shukla is linked to. Estimated from public activity.
Contributions & updates
Articles, research and updates published by Atul Shukla.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम - अतुल शुक्ला
पद - जिला कार्य संयोजक (युवा शाखा), बजरंग दल, उन्नाव जिला
नवप्रवर्तक कोड - 71182822
अतुल शुक्ला विश्व हिन्दू परिषद की युवा शाखा ‘बजरंग दल’ के एक सक्रिय एवं युवा नेता हैं | जिनकी लगन एवं मेहनत के परिणामस्वरूप महज 26 वर्ष की आयु में उन्हें बजरंग दल (उन्नाव) का जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया | वह अपने स्कूल के दिनों में ही राजनीति में आ गये थे, 2005 में प्रथम बार उन्हें छात्र संघ का महासचिव चुना गया था | यहीं से अतुल को राजनीति के प्रति रूचि उत्पन्न हुई | उनका जन्म तो कानपुर में हुआ था, किन्तु वर्तमान में उनका निवास –स्थान व कार्यक्षेत्र उन्नाव है |
आपने 2013 में एल एल बी की परीक्षा उत्तीर्ण की | अपने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान ही वह छात्रसंघ व अन्य क्षेत्रीय चुनावों में अपनी सहभागिता दर्ज कराते थे, परिणामस्वरूप बहुत कम समय में ही उन्होंने राजनीति में अपनी अच्छी खासी पकड़ बना ली | 2010 में एल एल बी में प्रवेश के दौरान ही वह बजरंग दल के संपर्क में आए तथा 2010 से 2013 तक उन्होंने बजरंग दल के प्रभारी के रूप में कार्य किया | इसके बाद उन्होंने दो वर्षों तक शुक्लागंज नगर के नगर संयोजक के पद पर कार्य किया | बजरंग दल में उनकी सक्रिय भागीदारी तथा कार्यों को देखते हुए इस वर्ष उन्हें उन्नाव जिले का जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया |
शुरू से ही राजनीति में आकर समाज के हितों के लिए कार्य करना अतुल शुक्ला
का लक्ष्य रहा है | बजरंग दल में शामिल
होने के पीछे उनका मुख्य उद्देश्य गौ,गीता,गंगा,गायत्री की रक्षा करना तथा
हिंदुत्व को बढ़ावा देना है | वह राम जन्मभूमि मुक्ति आन्दोलन से भी जुड़े हैं , साथ
ही मंदिर निर्माण के प्रबल पक्षधर भी हैं | गौ रक्षा तथा गौ सेवा के साथ - साथ मंदिर निर्माण संबंधी
कार्यों में भी बजरंग दल द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाती है | 2013 में उस समय की राजनीतिक
परिस्थितियों के कारण उन्हें अयोध्या पंचकोशी यात्रा के दौरान गिरफ्तार भी किया
गया था |
अतुल शुक्ला एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी अत्यंत सक्रिय हैं | हर प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में वह अपना सहयोग प्रदान करते हैं | उनके नेतृत्व में बजरंग दल द्वारा क्षेत्रीय स्तर ब्लड डोनेशन के शिविरों का आयोजन किया जाता हैं , जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया जाता है | साथ ही साथ इन शिविरों के माध्यम से अन्य लोगों को भी रक्तदान के प्रति जागरूक करते हैं | इसके अलावा शैक्षिक स्तर पर भी वह आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पुरानी किताबें देकर उनकी मदद करते हैं अथवा उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करते हैं | वह कानून के भी जानकार हैं ,जिस कारण वह गरीब व असहाय लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराते हैं|
एक नेता के रूप में अतुल शुक्ला समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना चाहते हैं | एक जागरूक नागरिक व एक ज़िम्मेदार नेता के रूप में वह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ समय -समय पर सामाजिक समस्याओं को उठाते रहें हैं | राज्य सरकार द्वारा उन्नाव जनपद में बिजली विभाग को दिए गए बिजली सम्बन्धी आदेश का अनुपालन न करने के विरोध में अतुल शुक्ला के नेतृत्व में विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया ,जिसके फलस्वरूप शुक्लागंज नगर की बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चलने लगी | शुक्लागंज नगर में राजधानी मार्ग पर आवारा घूम रहे पशुओं जो कि दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं ,को लेकर नगर पालिका परिषद के ई.ओ को ज्ञापन दिया ,जिसके परिणामस्वरूप नगर पालिका में कांजी हाउस के लिए चार बीघा जमीन चिन्हित की गयी ,जहाँ पर आवारा मवेशी रह सके तथा दुर्घटनाएं कम हो | इसके अलावा आतंकवाद से लेकर अन्य सामाजिक समस्याओ पर विरोध प्रदर्शन कर समाज को जागरूक करते हैं |
भविष्य में वह विधानसभा चुनाव भी लड़ना चाहते हैं | एक राजनेता के रूप में वह शिक्षा ,स्वास्थ्य ,जल भराव ,जल निकासी, गड्ढा मुक्त सड़क तथा निवास जैसी क्षेत्रीय समस्याओं के निवारण के लिए काम करना चाहते हैं| साथ ही साथ वह गरीबों और किसानों के उत्थान के लिए काम करना चाहते हैं |वह क्षेत्र के हर छोटे – बड़े कार्यक्रम में अपनी उपस्तिथि दर्ज कराते हैं | इसके अतिरिक्त धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में भी अपनी पूर्ण सहभागिता व योगदान देते हैं | अतुल शुक्ला में लोगों को संगठित कर एकजुट रखने की नेतृत्व क्षमता हैं | उनमें लोगों को साथ लेकर चलने तथा लोगों से जुड़ने की जो प्रतिभा है, इसके कारण उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है| बजरंग दल के नेता के साथ – साथ व्यक्तिगत रूप से भी वह रक्तदान जैसे आदि सामाजिक कार्यों तथा लोगों की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटते | अपने इसी स्वभाव के कारण वह क्षेत्रीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं|

Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →