Chandra Nath Mukherji
Shaheedgaon(Chandauli-Sakaldiha-221001)नाम : चन्द्रनाथ मुखर्जी पद : पार्षद (भाजपा), बंगालीटोला, वार्ड 71 (वाराणसी) उत्तर प्रदेश नवप्रवर्तक कोड़ : 71183915 परिचय चन्द्रनाथ मुखर्जी बंगालीटोला, वाराणसी से पार्षद के रूप में कार्यरत हैं. बाल्यकाल से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय चन्द्रनाथ मु
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Affiliations
Parties and institutions Chandra Nath Mukherji is linked to. Estimated from public activity.
Political parties
Action research
Ward and district projects Chandra Nath Mukherji contributes to.
Contributions & updates
Articles, research and updates published by Chandra Nath Mukherji.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : चन्द्रनाथ मुखर्जी
पद : पार्षद (भाजपा), बंगालीटोला, वार्ड 71 (वाराणसी) उत्तर प्रदेश
नवप्रवर्तक कोड़ : 71183915
परिचय
चन्द्रनाथ मुखर्जी बंगालीटोला, वाराणसी से पार्षद के रूप में कार्यरत हैं. बाल्यकाल से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय चन्द्रनाथ मुखर्जी ने ग्रेजुएट तक की शिक्षा ग्रहण की है. राजनीति के माध्यम से क्षेत्र के विकास कार्य करने के साथ ही वह लोकहित के कार्यों में भी संलग्न रहते हैं.
राजनीतिक पर्दापण
जनकल्याण के कार्यों के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े चन्द्रनाथ मुखर्जी ने काफी समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहें हैं. यही कारण भी रहा कि उनका रुझान राजनीति की दिशा में हुआ. उन्होंने नगर निगम से पार्षदीय पद के लिए चुनाव में भागीदारी ली और विजय प्राप्त की. युवावस्था से ही चन्द्रनाथ मुखर्जी ने लोगों के मध्य रहकर उनकी समस्याओं को समझा तथा उनके निवारण हेतु प्रयास करते हुए लोगों के बीच अपनी पहचान कायम की.
सामाजिक अगुवाई
आजीविका के साधन के रूप
में उनका साड़ियों का व्यापार भी है. इसके साथ ही उनकी आरंभ से ही जनकल्याण के
कार्यों में रूचि रही है. उनका हमेशा से यही मानना रहा है कि राजनीति के माध्यम से
समाज के लोगों की समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकता है. इसीलिए उन्होंने
राजनीति के मार्ग का चयन किया.
प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दें
चन्द्रनाथ मुखर्जी के अनुसार उनके
क्षेत्र में दूषित पेयजल से संबंधित बहुत सी समस्याएं हैं. इसके अतिरिक्त सीवर से
संबंधित समस्याएं भी अधिक है. सीवर की उचित व्यवस्था न होने से सड़कों पर जलभराव की
समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिसके कारण
लोगों को पैदल आने-जाने में भी काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. वार्ड में
आज भी काफी पुराणी 4 इंच की सीवर लाइन डाली हुई है. इन सभी समस्याओं पर पार्षद
द्वारा विकास कार्य अनवरत रूप से जारी है.
संपन्न विकास कार्य
अपने कार्यकाल के अंतर्गत चन्द्रनाथ मुखर्जी ने सभी गलियों व मोहल्लों में बिजली की व्यवस्था करायी. जिससे आमजन
काफी समय से परेशान थे.
इसके साथ ही उन्होंने
जलभराव की समस्या से स्थानीय निवासियों को निज़ात दिलाने के ध्येय से सीवर की
व्यवस्था कराने के लिए भी कार्य किया.
इसके अतिरिक्त उन्होंने
घाटों का सौन्दर्यकरण कार्य कराया. उनके अनुसार उनका क्षेत्र टूरिस्ट प्लेस है.
जिस कारण यहां रोजाना 500 से 600 टूरिस्ट आते-जाते रहते है. इसी ध्येय से उन्होंने
घाटों की सफाई व देखरेख की जिम्मेदारी निभाई साथ ही पेयजल की समस्या को दूर करने
के लिए ट्यूबवेल की व्यवस्था पर भी कार्य चल रहा है.
राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारधारा
राष्ट्रीय स्तर पर वर्तमान में उनके अनुसार समस्याएं तो बहुत सारी हैं, परन्तु वर्तमान सरकार अपने अथक प्रयासों से देश की समस्याओं को दूर करने में लगी है. इसीलिए हम सभी को सरकार का साथ देना चाहिए. जिससे कार्य और भी आसान हो जाए. साथ ही सरकार द्वारा बनाई गयी सभी योजनाओं को निचले स्तर तक के लोगों तक पहुंचाने में हमें सरकार का समर्थन करना चाहिए.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →