Dileep Chaodhary Nalanda
Suhawanpur(Nalanda-Islampur-803116)नाम : दिलीप चौधरीपद : विधायक प्रत्याशी (जन अधिकार पार्टी) नालंदा, नालंदा नवप्रवर्तक कोड : 71186859 नालंदा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी दिलीप चौधरी ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से नालंदा के बड़ी
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Action research
Ward and district projects Dileep Chaodhary Nalanda contributes to.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : दिलीप चौधरी
पद : विधायक प्रत्याशी (जन अधिकार पार्टी) नालंदा, नालंदा
नवप्रवर्तक कोड : 71186859
नालंदा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी दिलीप चौधरी ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से नालंदा के बड़ी आट के बिष्णुपुर गाँव के रहने वाले हैं. पेशे से व्यवसाय से जुड़े दिलीप चौधरी बीपीआई कॉलेज मसोठी से इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन पार्ट-2 की है.
नालंदा विधानसभा की जानकारी
नालंदा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नालंदा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. नालंदा को वस्तुतः अपने प्राचीन वैश्विक इतिहास के चलते खासी मान्यता प्राप्त है. भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की ज्ञान स्थली माने जाने वाले नालंदा लोकसभा क्षेत्र में नालंदा विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ हरनौत, हिलसा, अस्थावां, इस्लामपुर, राजगीर और बिहारशरीफ शामिल हैं.
यह विधानसभा क्षेत्र मुख्यतः नूरसराय, बेन सामुदायिक विकास खंड, सिलाओ विकास खंड की नीरपुर, बरगांव और सुर्जनपुर, बिहार सामुदायिक विकास खंड के बियावानी, मघरा, दुमरवन, पचौरी, राणाबीघा और मेघी ग्राम पंचायत क्षेत्र, राजगीर सामुदायिक विकासखंड के लोदीपुर, गोरौर, पिलखी, बरनौसा,मेयुर,भुई, नहुब और पथरौरा ग्राम पंचायत का सम्मिश्रण है. राजनैतिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो वर्ष 2015 में हुए विधानसभा चुनावों में यहां विगत चार बार से विधायक रहे जनता दल (यूनाइटेड) से श्रवण कुमार ने राजद के अरुण कुमार को 21037 वोटों से हराकर जीत हासिल की.
एफिडेविट के अनुसार दिलीप चौधरी की चल संपत्ति का ब्यौरा
वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए चुनाव में भागीदारी लेने वाले दिलीप चौधरी के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनके पास 13,95,000 रुपए कुल संपत्ति है. जिसमें उनके और उनकी पत्नी के पास 70,000 रूपये नकद धनराशि है. साथ ही विभिन्न बैंकों में उनके और उनकी पत्नी के नाम पर 2,63,000 रूपये जमा हैं. उनकी पत्नी के नाम से बजाज एलियांज कंपनी में 8000 रूपये निवेश भी दर्शाए गए हैं. वाहनों में उनके नाम पर एक फोर्ड कार और एक मोटर साइकिल दर्शाई गयी है, जिनका मूल्य 7,98,000 रूपये है. इसके अतिरिक्त दिलीप चौधरी और उनकी पत्नी के नाम पर सोने और चांदी के गहने दर्शाए गए हैं, जिनकी कीमत 2,56,000 रूपये है.
एफिडेविट के अनुसार दिलीप चौधरी की अचल संपत्ति का ब्यौरा
एफिडेविट के अनुसार दिलीप चौधरी के एक पारिवारिक सदस्य के नाम पर एक कृषि भूमि हैं, जिसकी कीमत 91,63,000 रूपये है. उनकी पत्नी के नाम पर एक गैर कृषि भूमि है, जिसकी कीमत 16,00,000 रूपये है. इसके आलावा एक पारिवारिक सदस्य के नाम पर एक आवासीय भवन बिष्णुपुर में दर्शाया गया है, जिसकी कीमत 21,00,000 रूपये है.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →