Dilip Kumar Nalanda
Suhawanpur(Nalanda-Islampur-803116)नाम : दिलीप कुमारपद : विधायक प्रत्याशी (बहुजन समाज पार्टी) नालंदा, नालंदानवप्रवर्तक कोड : 71186860 नालंदा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी दिलीप कुमार ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से नालंदा के नूर
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Action research
Ward and district projects Dilip Kumar Nalanda contributes to.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : दिलीप कुमार
पद : विधायक प्रत्याशी (बहुजन समाज पार्टी) नालंदा, नालंदा
नवप्रवर्तक कोड : 71186860
नालंदा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी दिलीप कुमार ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से नालंदा के नूर सराय के नौनिया बिघा के रहने वाले हैं. मजदूरी के पेशे से जुड़े दिलीप कुमार ने पटना के दीघा घाट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट से आईटीआई की हुयी है.
नालंदा विधानसभा की जानकारी
नालंदा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नालंदा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. नालंदा को वस्तुतः अपने प्राचीन वैश्विक इतिहास के चलते खासी मान्यता प्राप्त है. भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की ज्ञान स्थली माने जाने वाले नालंदा लोकसभा क्षेत्र में नालंदा विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ हरनौत, हिलसा, अस्थावां, इस्लामपुर, राजगीर और बिहारशरीफ शामिल हैं.
यह विधानसभा क्षेत्र मुख्यतः नूरसराय, बेन सामुदायिक विकास खंड, सिलाओ विकास खंड की नीरपुर, बरगांव और सुर्जनपुर, बिहार सामुदायिक विकास खंड के बियावानी, मघरा, दुमरवन, पचौरी, राणाबीघा और मेघी ग्राम पंचायत क्षेत्र, राजगीर सामुदायिक विकासखंड के लोदीपुर, गोरौर, पिलखी, बरनौसा,मेयुर,भुई, नहुब और पथरौरा ग्राम पंचायत का सम्मिश्रण है. राजनैतिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो वर्ष 2015 में हुए विधानसभा चुनावों में यहां विगत चार बार से विधायक रहे जनता दल (यूनाइटेड) से श्रवण कुमार ने राजद के अरुण कुमार को 21037 वोटों से हराकर जीत हासिल की.
एफिडेविट के अनुसार दिलीप कुमार की चल संपत्ति का ब्यौरा
वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए चुनाव में भागीदारी लेने वाले दिलीप कुमार के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनके पास 23,400 रुपए कुल संपत्ति है. जिसमें उनके पास कुल 20,000 रूपये नकद धनराशि है. साथ ही विभिन्न बैंकों में उनके नाम पर 3,400 रूपये जमा हैं.
एफिडेविट के अनुसार दिलीप कुमार की अचल संपत्ति का ब्यौरा
एफिडेविट के अनुसार दिलीप कुमार के नाम पर किसी भी प्रकार की अचल संपत्ति नहीं दर्शायी गयी है.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →