Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Kayam Raza

Kayam Raza

Aliganj(Lucknow-Lucknow-226024)

नाम –  कायम रजा खान  पद - विधायक प्रत्याशी (बसपा), 171 लखनऊ पश्चिम विधानसभा, उत्तर प्रदेश  नवप्रवर्तक कोड – 71189856 परिचय यूपी विधानसभा चुनावों के अंतर्गत बहुजन समाज पार्टी से 171, लखनऊ पश्चिम विधानसभा से प्रत्याशी कायम रजा खान एक अनुभवी राजनीतिज्ञ

2 reputation 0 views · 7d ▼ -1 17 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

Affiliations

Parties and institutions Kayam Raza is linked to. Estimated from public activity.

Political parties

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम –  कायम रजा खान  

पद - विधायक प्रत्याशी (बसपा), 171 लखनऊ पश्चिम विधानसभा, उत्तर प्रदेश  

नवप्रवर्तक कोड – 71189856

 

परिचय 

Ad

यूपी विधानसभा चुनावों के अंतर्गत बहुजन समाज पार्टी से 171, लखनऊ पश्चिम विधानसभा से प्रत्याशी कायम रजा खान एक अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं, जो पिछले काफी वर्षों से बसपा के बैनर तले जनसेवा कर रहे हैं। सुश्री मायावती से प्रभावित होकर बसपा में शामिल हुए कायम रजा खान लखनऊ पश्चिम विधानसभा की जन समस्याओं को दूर करने के लिए विधानसभा चुनावों में शिरकत कर रहे हैं। 

नाम –  कायम रजा खान  पद - विधायक प्रत्याशी (बसपा), 171 लखनऊ पश्चिम विधानसभा, उत्तर प्रदेश  नवप्रवर्त

Ad

लखनऊ पश्चिम विधानसभा की स्थानीय समस्याएं 

कायम रजा खान के अनुसार लखनऊ पश्चिम राजधानी की सबसे पुरानी सीटों में से एक है। यहां सपा और भाजपा की सरकार में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है। कायम रजा खान बताते हैं कि यहां अनेकों क्षेत्रों में जनता जलनिकासी, पेयजल,  बिजली, मार्ग व्यवस्था और शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। बसपा के शासन काल में यहां जलनिकासी की बेहतरी के लिए सीवर व्यवस्था की गई थी, जो सत्ता परिवर्तन होते ही रुक गई और आज तक बाधित है। इसके अतिरिक्त कायम रजा खान कहते हैं कि यहां सरकारी अस्पतालों व विद्यालयों का भी अपेक्षाकृत अभाव है, जिसके चलते क्षेत्र की हालत बीहड़ इलाकों से भी बदतर है। 

Ad

नाम –  कायम रजा खान  पद - विधायक प्रत्याशी (बसपा), 171 लखनऊ पश्चिम विधानसभा, उत्तर प्रदेश  नवप्रवर्त

संपन्न विकास कार्य

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी से पहले भी कायम रजा खान राजनीति व समाजसेवा कार्यों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम प्रधान के तौर पर जनता की सेवा की है। कायम रजा खान, जोकि स्वयं भी एक ग्रामीण परिवेश से आते हैं, उन्होंने एक प्रधान के रूप में जनता की सुविधा, विशेषकर बच्चों को स्कूल जाने में सहूलियत देने के उद्देश्य से एक पुलिया का निर्माण कराया, उन्होंने मलपुरा में अनेकों बिजली के खंबे लगवाए, गंभीर पेयजल समस्या से ग्रसित क्षेत्रों में सबमर्सिबल की व्यवस्था की। इसके साथ साथ कोरोना काल में उन्होंने नि:स्वार्थ जनता की सेवा की है, जो बदस्तूर आज भी जारी है। 

नाम –  कायम रजा खान  पद - विधायक प्रत्याशी (बसपा), 171 लखनऊ पश्चिम विधानसभा, उत्तर प्रदेश  नवप्रवर्त

क्षेत्रीय जनता को संदेश 

कायम रजा खान लखनऊ पश्चिम विधानसभा की जनता से अनुरोध करते हैं कि उनके सेवाभाव को ध्यान में रखते हुए जनता उनका साथ दे। वह कहते हैं कि जनता ने सपा व भाजपा की सरकार को अवसर दिया लेकिन आज भी विकास की राह ताक रही है। इसलिए अब जनता को बसपा का साथ देकर विकास की रुकी हुई गाड़ी को आगे बढ़ाना चाहिए और उन्हें विधायक की जिम्मेदारी देकर अपनी समस्याओं को सदन तक पहुंचाने में समर्थन देना चाहिए। कायम रजा खान जनसंदेश देते हुए कहते हैं कि आने वाले समय में विधायक बनने पर स्थानीय समस्याओं पर लगातार काम किया जाएगा।  

नाम –  कायम रजा खान  पद - विधायक प्रत्याशी (बसपा), 171 लखनऊ पश्चिम विधानसभा, उत्तर प्रदेश  नवप्रवर्त

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →