Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Mahesh Prasad Singh Biharsharif

Mahesh Prasad Singh Biharsharif

Chorsua(Nalanda-Nalanda-803115)

नाम :  महेश प्रसाद सिंह         पद : विधायक प्रत्याशी (निर्दलीय) बिहारशरीफ, नालंदा (बिहार) नवप्रवर्तक कोड : 71186840  परिचय बिहारशरीफ विधानसभा से विधायक प्रत्याशी रहे महेश प्रसाद सिंह ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में निर्दलीय भागीदार

2 reputation 0 views · 7d 30 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

Action research

Ward and district projects Mahesh Prasad Singh Biharsharif contributes to.

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम :  महेश प्रसाद सिंह         

पद : विधायक प्रत्याशी (निर्दलीय) बिहारशरीफ, नालंदा (बिहार) 

नवप्रवर्तक कोड : 71186840

  

Ad

परिचय 

बिहारशरीफ विधानसभा से विधायक प्रत्याशी रहे महेश प्रसाद सिंह ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में निर्दलीय भागीदारी की थी. वह मूल रूप से नालंदा के बिहारशरीफ थाना क्षेत्र के न्यू सराय के निवासी हैं. महेश प्रसाद सिंह पेशे से समाज सेवक हैं और उनकी शिक्षा ग्रेजुएशन है. उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी के एमयू कॉलेज बिहारशरीफ से बीए की है.        

Ad

बिहारशरीफ विधानसभा की जानकारी

बिहारशरीफ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नालंदा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. मूलतः यह बिहार के नालंदा जिले का हिस्सा है, जिसे अपने प्राचीन वैश्विक इतिहास के चलते खासी मान्यता प्राप्त है. भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की ज्ञान स्थली माने जाने वाले नालंदा में बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ इस्लामपुर, हरनौत, अस्थावां, नालंदा, राजगीर और हिलसा शामिल हैं.  

Ad

यह विधानसभा क्षेत्र मुख्यतः बिहारशरीफ और रहुई सामुदायिक विकास खंडों का सम्मिश्रण है. राजनैतिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो नौवें विधानसभा चुनावों तक यहां कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा, लेकिन वर्ष 1990 के बाद से यहां राजद, जदयू और बीजेपी में चुनावी टक्कर की बहुलता दर्ज की गयी है. वर्ष 2015 में यहां हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी से डॉ सुनील कुमार ने यहां जीत की हैट्रिक लगायी, हालांकि विगत दो चुनावों में उन्होंने जनता दल यूनाइटेड से विधायक पद की जिम्मेदारी संभाली थी. 

एफिडेविट के अनुसार महेश प्रसाद सिंह की चल संपत्ति का ब्यौरा

विधायक प्रत्याशी महेश प्रसाद सिंह के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 11,99,840 रुपए दर्शायी गयी है. जिसमें उनके और उनकी पत्नी के नाम पर 55,000 रूपये नक़द धनराशि दर्शायी गयी है. विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं जैसे पीएनबी, बीआईओ, एसबीआई आदि में उनके और उनकी पत्नी के नाम पर 6,934 रूपये जमा हैं. उन्होंने अपना, अपनी पत्नी और एक अन्य पारिवारिक सदस्य का कुल 99,384 रूपये का जीवन बीमा कराया हुआ है. 

वाहनों में उनके नाम पर एक स्कार्पियो कार है, जिसकी कीमत 8,50,572 रूपये है. इसके अतिरिक्त उनके और उनकी पत्नी के नाम पर सोने और चांदी के आभूषण दिए गए हैं, जिनकी कीमत 1,67,750 रूपये दी गयी है. साथ ही उनके, उनकी पत्नी और अन्य दो आश्रितों के नाम पर अन्य एसेट्स दिए गए हैं, जिनकी कीमत 20,200 रूपये दी गयी है.     

एफिडेविट के अनुसार महेश प्रसाद सिंह की अचल संपत्ति का ब्यौरा

एफिडेविट के अनुसार महेश प्रसाद सिंह की पत्नी के नाम पर एक 0.59 एकड़ की गैर कृषि भूमि दर्शायी गयी है, जिसकी कीमत 25,00,000 रूपये है. इसके अतिरिक्त उनकी पत्नी के नाम पर 4,725 वर्ग फीट में बना एक आवासीय भवन है, जिसका मूल्य 27,00,000 रूपये है. 

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →