Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Mohammad Jabir Jokihat

Mohammad Jabir Jokihat

Dalmalpur(Araria--854329)

नाम :  मोहम्मद जाबिर      पद : विधायक प्रत्याशी (जनता दल राष्ट्रवादी) जोकीहाट, अररिया  नवप्रवर्तक कोड : 71186656परिचय जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी मोहम्मद जाबिर ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में निर्दलीय भागीदारी ली थी

2 reputation 0 views · 7d ▼ -1 26 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

Action research

Ward and district projects Mohammad Jabir Jokihat contributes to.

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम :  मोहम्मद जाबिर      

पद : विधायक प्रत्याशी (जनता दल राष्ट्रवादी) जोकीहाट, अररिया  

नवप्रवर्तक कोड : 71186656

परिचय 

Ad

जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी मोहम्मद जाबिर ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में निर्दलीय भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से अररिया जिले के बलुआ ड्योढ़ी, पेरवाखुरी, श्यामपुर टोला गांव के रहने वाले हैं. मोहम्मद जाबिर ने पटना के बिहार स्टेट मदरसा बोर्ड से मौलवी की शिक्षा प्राप्त की है और वह इंटरमीडिएट हैं. इसके साथ ही पेशे से वह कृषि क्षेत्र से भी जुड़े हुए हैं.              

जोकीहाट विधानसभा की जानकारी

Ad

जोकीहाट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 243 विधान सभा क्षेत्रों में से 50वें नंबर पर आने वाला क्षेत्र है और यह अररिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भाग है, जिसमें अररिया के साथ साथ नरपतगंज, रानीगंज, फोर्ब्सगंज, सिकती और जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र आते हैं. मूलतः जोकीहाट अररिया जिले का हिस्सा है. अररिया में स्थित होने और कोसी, सुवाडा, काली, परमार आदि नदियों के बाढ़ क्षेत्र में होने के चलते जोकीहाट के बहुत से गांवों प्रतिवर्ष बाढ़ का सामना करते हैं.  

अररिया जिले से जुड़ा एक बेहद रोचक तथ्य है. ब्रिटिश काल में अररिया जिले के अंतर्गत ब्रिटिश सैनिक एजे फोर्ब्स का आवासीय क्षेत्र हुआ करता था, जिसे (रेजिडेंशियल एरिया) आर एरिया के नाम से जाना जाता था. समय के साथ साथ इसका नाम बदलते बदलते अररिया हो गया. हालांकि पूर्ण जिले का गौरव अररिया को जनवरी 1990 में मिला, जब यह प्रशासनिक जिला बनाया गया.     

Ad

वर्ष 2015 में यहां हुए विधानसभा चुनावों में जनता दल यूनाइटेड से सरफ़राज आलम यहां से विधानसभा पहुंचे थे और विधायक के तौर पर वह तीन बार इस सीट पर विजयी हुए हैं. किंतु अररिया लोकसभा चुनावों में उनके सांसद पद पर विजयी होने के बाद सरफराज़ आलम ने यहां से इस्तीफ़ा दे दिया और जोकीहाट विधानसभा सीट खाली हो गयी. वर्ष 2018 में यहां उपचुनाव का आयोजन किया गया., जिसमें आरजेडी के प्रत्याशी शहनवाज आलम से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जेडीयू के मुर्शीद आलम को 41,224 मतों के अंतर से हराते हुए जोकीहाट की सीट पर जीत हासिल की. 

एफिडेविट के अनुसार मोहम्मद जाबिर की चल संपत्ति का ब्यौरा

वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए चुनाव में भागीदारी लेने वाली मोहम्मद जाबिर के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनके पास 67,600 रुपए कुल चल संपत्ति है. जिसमें उनके नाम पर नकद धनराशि 25,000 रूपये दर्शाई गयी है. विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं जैसे एसबीआई, बीओबी तारण, यूनियन बैंक आदि में उनके नाम पर बने अकाउंट में जमा राशि 1,600 रूपये है. इसके अतिरिक्त उनकी पत्नी के नाम पर सोने और चांदी के गहने एफिडेविट में दर्शाए गए हैं, जिनका मूल्य 41,000 रूपये दिया गया है.       

एफिडेविट के अनुसार मोहम्मद जाबिर की अचल संपत्ति का ब्यौरा

एफिडेविट के अनुसार मोहम्मद जाबिर के नाम पर श्यामपुर पेचेइली में 5 एकड़ जमीन है, जिसका मूल्य 1,00,00,000 रूपये है. इसके अतिरिक्त श्यामपुर पेचेइली में उनके नाम पर 225 वर्ग फीट में बना एक आवासीय भवन है, जिसका मूल्य 2,00,000 रूपये है.   

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →