Mohammad Jahangir Chanpatia
Dhamaura(Pashchim Champaran--845449)नाम : मोहम्मद जहाँगीर पद : विधायक प्रत्याशी (बसपा) चनपटिया, वेस्ट चंपारण (बिहार)नवप्रवर्तक कोड : 71186900 परिचय चनपटिया विधानसभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी मोहम्मद जहाँगीर राजनीति के साथ साथ सामाजिक रूप से भी सक्रिय हैं. उन्होंने वर्ष 2015 में सम्
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Action research
Ward and district projects Mohammad Jahangir Chanpatia contributes to.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : मोहम्मद जहाँगीर
पद : विधायक प्रत्याशी (बसपा) चनपटिया, वेस्ट चंपारण (बिहार)
नवप्रवर्तक कोड : 71186900
परिचय
चनपटिया विधानसभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी मोहम्मद जहाँगीर राजनीति के साथ साथ सामाजिक रूप से भी सक्रिय हैं. उन्होंने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले भागीदारी ली थी. वह बेरिया थाना क्षेत्र के पुजाहा गांव के रहने वाले हैं और पेशे से कृषि से जुड़े हैं. मोहम्मद जहाँगीर ने बेतिया के गुलाब मेमोरियल कॉलेज से इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त की है.
चनपटिया विधानसभा सभा क्षेत्र की जानकारी
चनपटिया विधानसभा बिहार राज्य की 243 सीटों में से एक है. यह सीट पश्चिमी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है. वर्ष 1957 से यह सीट अस्तित्व में है और परिसीमन के चलते बार बार इसकी सीमाओं में बदलाव आया है. वर्ष 2000 से इस विधानसभा सीट पर बीजेपी का ही साम्राज्य रहा है. 2008 में हुए परिसीमन के आधार पर यह विधानसभा क्षेत्र चनपटिया सामुदायिक विकासखंड और मझौलिया सामुदायिक विकास खंड की महाना गनी, चनयन बंध, रतनमाला, सरिसवा, हरपुर गरावा, धोकरहण आदि ग्राम पंचायतों के सम्मिश्रण से बना है.
एफिडेविट के अनुसार मोहम्मद जहाँगीर की चल संपत्ति का ब्यौरा
विधायक प्रत्याशी मोहम्मद जहाँगीर के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 8,09,000 रुपए दर्शायी गयी है. जिसमें उनके और उनकी पत्नी के नाम पर 60,000 रूपये नक़द धनराशि दर्शायी गयी है. विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं जैसे एसबीआई बेतिया, कारपोरेशन बैंक बेतिया, ग्रामीण बैंक एवं केनेरा बैंक में उनके और उनकी पत्नी के नाम पर 3,64,000 रूपये जमा हैं. उनके नाम पर एक आल्टो कार है, जिसकी कीमत प्रपत्र में 3,00,000 रूपये दी गयी है. इसके अतिरिक्त उनकी पत्नी के नाम पर 85,000 रूपये के सोने के आभूषण दर्शाए गए हैं.
एफिडेविट के अनुसार मोहम्मद जहाँगीर की अचल संपत्ति का ब्यौरा
एफिडेविट के अनुसार मोहम्मद जहाँगीर के नाम पर पुजाहा गांव में एक 1.5 एकड़ की कृषि भूमि है, जिसका मूल्य 15,00,000 रूपये है. साथ ही उनके नाम पर संतधर में एक आवासीय भवन है, जिनका मूल्य 25,00,000 रूपये दर्शाया गया है.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →