Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Neha Singh

Neha Singh

Buzurgharna(Bhagalpur-Jagdishpur-813105)

नाम : नेहा सिंह पद : राष्ट्रीय अध्यक्ष (भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी)नवप्रवर्तक कोड : 71186746परिचय राजनीति और समाज में नवपरिवर्तन लाने की इच्छा के साथ अराह लोकसभा के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीति व समाजसेवा क्षेत्र में विगत दो दशकों से सक्र

5 reputation 2 views · 7d ▲ 2 396 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

Affiliations

Parties and institutions Neha Singh is linked to. Estimated from public activity.

Political parties

Action research

Ward and district projects Neha Singh contributes to.

Contributions & updates

Articles, research and updates published by Neha Singh.

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम : नेहा सिंह 

पद : राष्ट्रीय अध्यक्ष (भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी)

नवप्रवर्तक कोड : 71186746

परिचय 

राजनीति और समाज में नवपरिवर्तन लाने की इच्छा के साथ अराह लोकसभा के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीति व समाजसेवा क्षेत्र में विगत दो दशकों से सक्रिय नेत्री नेहा सिंह भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मूल रूप से भोजपुर जिले के छोटी सासाराम थाना क्षेत्र के सरैया गांव की निवासी नेहा सिंह राजनीति शास्त्र विषय से शिक्षित हैं और जगदीशपुर की जनता के विकास की मंशा से 2001 से राजनीति का दामन थामे हुए हैं। 

नाम : नेहा सिंह पद : राष्ट्रीय अध्यक्ष (भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी)नवप्रवर्तक कोड : 71186746<

राजनीतिक पदार्पण 

Ad

छात्र जीवन से ही जनसेवा का भाव मन में लेकर चलते हुए नेहा सिंह ने अपने क्षेत्र और जनता के विकास के लिए कुछ करने की सोच बना ली थी। हालांकि उनका व्यक्तिगत रुझान पुलिस विभाग व आर्मी से जुड़कर राष्ट्र सेवा करने का था लेकिन वर्ष 2001 उनके जीवन में टर्निंग पॉइंट की तरह आया। 

2001 में पंचायत चुनावों के अंतर्गत महिलाओं को व्यापक आरक्षण मिले और अपने पति व स्थानीय जनता के सहयोग से नेहा सिंह ने पंचायती चुनाव में शिरकत की। इस दौरान उन्हें जीत भी मिली लेकिन जीत का सर्टिफिकेट उनसे छीन लिया गया। जिसके बाद उनके मन में राजनीति से जुडने की ललक कहीं अधिक बढ़ गई और उन्होंने महिलाओं, शोषितों एवं सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए सरकारी नौकरी छोड़कर नि:स्वार्थ  राजनीति को ही अपने जीवन का अंग बना लिया। 

2004 में नेहा सिंह  ने अपने समाजसेवा क्षेत्र को आगे बढ़ाते हुए लोकजन शक्ति पार्टी को ज्वाइन किया। पार्टी में उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए प्रदेश के किसान सेल की अध्यक्ष व महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर सेवाएं दी। लोजपा में रहते हुए उन्होंने सफलतापूर्वक अपने पदों को निभाया और उनके शुरुआती राजनीतिक जीवन को यहां से प्रेरणा मिली। विचारधारा में टकराव के चलते एवं योग्य उम्मीदवार होने के बावजूद भी चुनावों में टिकट नहीं मिलने के कारण नेहा सिंह  ने 2010 में लोजपा से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने जगदीशपुर विधनसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के अंतर्गत भागीदारी ली और पार्टी में राष्ट्रीय सचिव के पद की जिम्मेदारी भी निभाई।   

Ad

लीक से हटकर समाज के लिए कुछ बेहतर करने के उद्देश्य से नेहा सिंह ने "भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी" का गठन किया और वर्तमान में वह पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा के रूप में समाज व राष्ट्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर सक्रियता से कार्य कर रही हैं।     

पार्टी का भावी विजन 

भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी के माध्यम से न केवल जगदीशपुर जिले बल्कि समस्त देश की महिलाओं, किसानों, मजदूरों और युवाओं के विकास के लिए कार्य करने का भावी विजन नेहा सिंह रखे हुए हैं। अपने विचारों के जरिए समाज में जनजागरण लाने के क्रम में जुटीं नेहा सिंह "शिक्षा" और "सुरक्षा", इन दो प्रमुख मुद्दों पर भविष्य में कार्य करना चाहती हैं। 

नाम : नेहा सिंह पद : राष्ट्रीय अध्यक्ष (भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी)नवप्रवर्तक कोड : 71186746<

Ad

पार्टी के जरिए क्षेत्र के गांव गांव में जाकर मेधावी, कुशल और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को नेहा सिंह  सुशिक्षित करना चाहती हैं और जमीनी स्तर पर समाज के लिए कार्य करने वाले लोगों को अपनी पार्टी के माध्यम से एक मंच प्रदान करना भी उनके भावी विजन का हिस्सा है।

नेहा सिंह का मानना है कि आज भी समाज में महिलाओं को कमतर माना जाता है, उनके खिलाफ अपराध आज भी बढ़ रहे हैं और समाज की कमजोर मानसिकता के चलते राजनीति में महिलाओं की भूमिका कागजों तक ही सीमित है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण पंचायतों में देखने को मिलता हैं। इसलिए वह समाज में जागरूकता लाकर बुद्धिजीवी, कर्मठ व योग्य महिला प्रत्याशियों को आगे लाना चाहती हैं ताकि समाज में नए परिवर्तन की लहर आ सके और राष्ट्र भी सही मायनों में विकसित हो सके। इस दिशा में भी उनका संघर्ष जारी है।    

जगदीशपुर विधानसभा के प्रमुख मुद्दें 

जगदीशपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 243 विधान सभा क्षेत्रों में से एक है और यह अराह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भाग है, जिसमें बरहारा, अर्राह, तरारी, संदेश, शाहपुर और अगियाओं (एससी) विधानसभा क्षेत्र भी आते हैं। जगदीशपुर में सामुदायिक विकास खंड जगदीशपुर, ग्राम पंचायत आयार, पिरो कम्युनिटी विकास खंड के तर, धवरही जंगल महल, अकरुआ, कोथुआ, जमुओं, जितौरा जंगलमहल, ब्रावन, तिलथ, खाननिकला, राजेयन, अमेहटा, कत्रीयण, लहथन, अगियोन और नायका टोला जंगलमहल इत्यादि प्रखंड आते हैं।  

नाम : नेहा सिंह पद : राष्ट्रीय अध्यक्ष (भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी)नवप्रवर्तक कोड : 71186746<

नेहा सिंह के अनुसार जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में जातिगत राजनीति की बहुलता है, जिसके चलते योग्य उम्मीदवार कहीं पीछे रह जाते हैं और यही कारण है कि यह विधानसभा क्षेत्र विकास के नजरिए से भी पिछड़ा हुआ है।  

वर्तमान परिद्रश्य में राजनीतिज्ञों को संदेश -

नेहा सिंह  का कहना है कि आज देश के सर्वप्रमुख दलों और राजनीतिज्ञों को देश के भविष्य यानि हमारे युवाओं व छात्रों की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए। देश में शिक्षा, कौशल और विभिन्न उपक्रमों में गुणवत्ता को बढ़ाना चाहिए जिससे राष्ट्र का सर्वांगीण विकास हो सके। आज समय है कि हमें धर्म, जात-पात, दंगों व हिंसा की राजनीति से परे हटकर विकास की राजनीति को बढ़ावा देना होगा तभी हम एक विकसित देश की संकल्पना को सच कर पाएंगे।   

नाम : नेहा सिंह पद : राष्ट्रीय अध्यक्ष (भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी)नवप्रवर्तक कोड : 71186746<

जनता को संदेश - 

बैलटबॉक्सइंडिया मंच के माध्यम से नेहा सिंह सभी से अपील करती हैं कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का प्रयास करें। एकमत होकर आगे बढ़े ताकि हर बाधा, हर कठिनाई से जंग जीती जा सके। वह कहती हैं कि जनता को शिक्षित और जागरूक होना होगा क्योंकि शिक्षा हम सभी के आगे बढ़ने का आधारभूत हथियार है।  

नाम : नेहा सिंह पद : राष्ट्रीय अध्यक्ष (भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी)नवप्रवर्तक कोड : 71186746<

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →