OmPraksah Shrivastawa Chanpatia
Dhamaura(Pashchim Champaran--845449)नाम : ओमप्रकाश श्रीवास्तव पद : विधायक प्रत्याशी (सीपीआई) चनपटिया, वेस्ट चंपारण (बिहार)नवप्रवर्तक कोड : 71186902 परिचय चनपटिया विधानसभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी ओमप्रकाश श्रीवास्तव राजनीति के साथ साथ सामाजिक रूप से भी सक्रिय हैं. उन्होंने वर्ष 20
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Action research
Ward and district projects OmPraksah Shrivastawa Chanpatia contributes to.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : ओमप्रकाश श्रीवास्तव
पद : विधायक प्रत्याशी (सीपीआई) चनपटिया, वेस्ट चंपारण (बिहार)
नवप्रवर्तक कोड : 71186902
परिचय
चनपटिया विधानसभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी ओमप्रकाश श्रीवास्तव राजनीति के साथ साथ सामाजिक रूप से भी सक्रिय हैं. उन्होंने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में सीपीआई के अंतर्गत भागीदारी ली थी और 10,136 मतों के साथ तीसरे नम्बर पर रहे थे. वह मूलतः चनपटिया के ही निवासी हैं. पेशे से कृषि से जुड़े ओमप्रकाश श्रीवास्तव पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उन्होंने समाजशास्त्र विषय में बिहार यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है.
चनपटिया विधानसभा सभा क्षेत्र की जानकारी
चनपटिया विधानसभा बिहार राज्य की 243 सीटों में से एक है. यह सीट पश्चिमी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है. वर्ष 1957 से यह सीट अस्तित्व में है और परिसीमन के चलते बार बार इसकी सीमाओं में बदलाव आया है. वर्ष 2000 से इस विधानसभा सीट पर बीजेपी का ही साम्राज्य रहा है. 2008 में हुए परिसीमन के आधार पर यह विधानसभा क्षेत्र चनपटिया सामुदायिक विकासखंड और मझौलिया सामुदायिक विकास खंड की महाना गनी, चनयन बंध, रतनमाला, सरिसवा, हरपुर गरावा, धोकरहण आदि ग्राम पंचायतों के सम्मिश्रण से बना है.
एफिडेविट के अनुसार ओमप्रकाश श्रीवास्तव की चल संपत्ति का ब्यौरा
विधायक प्रत्याशी ओमप्रकाश श्रीवास्तव के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 10,26,000 रुपए दर्शायी गयी है. जिसमें उनके और उनकी पत्नी के नाम पर 15,000 रूपये नक़द धनराशि दर्शायी गयी है. वाहनों में उनके नाम पर एक बोलेरो कार और एक टीवीएस फोनिक्स रजिस्टर्ड हैं, जिनकी कीमत 8,06,000 रूपये है. इसके अतिरिक्त उनकी पत्नी के नाम पर 2,05,000 रूपये के सोने और चांदी के आभूषण दर्शाए गए हैं.
एफिडेविट के अनुसार ओमप्रकाश श्रीवास्तव की अचल संपत्ति का ब्यौरा
एफिडेविट के अनुसार ओमप्रकाश श्रीवास्तव के नाम पर सिंघपुर, बसंतपुर में एक 19 एकड़ की कृषि भूमि है जिसका मूल्य 40,00,000 रूपये है. साथ ही उनकी पत्नी के नाम पर एक चनपटिया में एक गैर कृषि भूमि है, जो 7280 वर्ग फीट में स्थित है और इसका मूल्य 6,00,000 रूपये दर्शाया गया है.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →