Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Ram Sundar Bhushan

Ram Sundar Bhushan

Aliganj(Lucknow-Lucknow-226024)

नाम - राम सुंदर भूषण   पद - विधायक प्रत्याशी (पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी), 174 मध्य विधानसभा लखनऊ    नवप्रवर्तक कोड - 71190157      राजनीति को समाज सेवा से जोड़कर चलने वाले राम सुंदर भूषण पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी के बैनर तले 174 मध्य विधानसभा लख

2 reputation 0 views · 7d ▼ -1 3 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम - राम सुंदर भूषण 

  

पद - विधायक प्रत्याशी (पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी), 174 मध्य विधानसभा लखनऊ  

  

नवप्रवर्तक कोड - 71190157

  
  
  
राजनीति को समाज सेवा से जोड़कर चलने वाले राम सुंदर भूषण पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी के बैनर तले 174 मध्य विधानसभा लखनऊ से प्रत्याशी हैं। विगत 20 वर्षों से सामाजिक कार्यों में संलग्न होकर वह देश के कोने कोने में भ्रमण कर चुके हैं और जनता की मूलभूत समस्याओं को समझते हैं। 
  
पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी के तहत उनका मानना है कि देश को आजाद हुए व संविधान का निर्माण हुए 75 वर्ष हो चुके हैं लेकिन आज तक कोई भी सरकार समान शिक्षा और समानता के अधिकार को लागू नहीं करा पाई है। पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी इन्हीं दो मुद्दों पर मजबूती से खड़ी हुई है। बैलटबॉक्सइंडिया टीम ने अपने चुनावी महासंग्राम अभियान के अंतर्गत प्रत्याशी राम सुंदर भूषण से वार्तालाप करते हुए बहुत से चुनावी मुद्दों पर उनकी राय जानी।  
  
नाम - राम सुंदर भूषण   पद - विधायक प्रत्याशी (पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी), 174 मध्य विधानसभा लखनऊ 
  

आपकी पार्टी की विचारधारा क्या है, जिसे आप आगे लेकर जाना चाहते हैं?

  
राम सुंदर भूषण - पार्टी की विचारधारा यही है कि देश में पच्चासी प्रतिशत जनता निर्धन है। जो 15 प्रतिशत पूंजीपति लोग हैं, वही लगातार शासक बन रहे है और बाकी बचे लोगों को सत्ता में प्रतिनिधित्व का मौका ही नहीं मिल रहा है। वोट उनको बार बार, पीढ़ी दर पीढ़ी देना पड़ता है लेकिन फिर भी उनके बच्चों को शिक्षा व उत्थान का मौका नहीं मिलता है। वह केवल बाकी राजनीतिक दलों की जय जयकार करते रह जाते हैं। पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी की विचारधारा यही है कि इन बचे हुए पच्चासी प्रतिशत लोगों को भी सत्ता वर्ग में आने का मौका मिले। 
  

लखनऊ मध्य विधानसभा के अंतर्गत कौन से अहम मुद्दे हैं, जिन पर आप आने वाले समय में काम करना चाहते हैं? 

  
राम सुंदर भूषण - जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता से चर्चा करने पर पता चला कि आज तक जो भी विधायक जीतकर पांच वर्ष के लिए क्षेत्र की कमान संभालते हैं, वह कभी भी पलट कर नहीं देखते हैं कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या है, सीवर की समस्या है या जनता को क्या क्या परेशानियां सामने आ रही है।  
  

देश की प्रमुख समस्याएं क्या है? जिन पर सरकारों को विशेष रूप से कार्य करना चाहिए। 

  
राम सुंदर भूषण - देश में सबसे प्रमुख समस्याएं शिक्षा और रोजगार हैं। यदि कोई भी सत्ता में आए, तो उन्हें विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी का भविष्य मजबूत हो और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिले। 
  

आपकी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रही है? 

  
राम सुंदर भूषण - हमारी पार्टी पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिनमें तीन सीटें अमरोहा, नवगांव और मुरादाबाद है। एक सीट लखनऊ मध्य से है, जिस पर हम खुद खड़े हैं और एक जौनपुर से मल्हनी विधानसभा सीट है।
   

आप बैलटबॉक्सइंडिया के मंच के माध्यम से जनता को क्या संदेश देना चाहेंगे?

   
राम सुंदर भूषण - आज देश की जो 85 प्रतिशत जनता अपने अधिकारों से वंचित है, उनके लिए पार्टी विशेष रूप से काम कराएगी। उन्हें रोजगार, शिक्षा, सुरक्षा इत्यादि सुविधाएं मुहैया कराएगी। लगातार पार्टी जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए वंचित लोगों की सेवा पार्टी करेगी। 
  

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →