Rochak Darbari
K N Marg(Allahabad-Allahabad-211001)नाम : रोचक दरबारीपद : पार्षद (निर्दलीय) झुलेलाल नगर, वार्ड-36, प्रयागराजनवप्रवर्तक कोड : 71184672परिचयरोचक दरबारी प्रयागराज के झूलेलाल नगर वार्ड 36 से निर्दलीय पार्षद के पद पर कार्य कर रहे हैं. उनकी शिक्षा-दीक्षा प्रयागराज से ही सम्पन्न हुई है तथा वह
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Action research
Ward and district projects Rochak Darbari contributes to.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : रोचक दरबारी
पद : पार्षद (निर्दलीय) झुलेलाल नगर, वार्ड-36, प्रयागराज
नवप्रवर्तक कोड : 71184672
परिचय
रोचक दरबारी प्रयागराज के झूलेलाल नगर वार्ड 36 से निर्दलीय पार्षद के पद पर कार्य कर रहे हैं. उनकी शिक्षा-दीक्षा प्रयागराज से ही सम्पन्न हुई है तथा वह युवावस्था से ही सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देते आ रहे हैं. मुख्य रूप से प्रयागराज के सम्पन्न दरबारी परिवार से संबंधित रोचक दरबारी ने राजनीतिक जीवन में प्रवेश करने से पूर्व ही समाज के लोगों के लिए कार्य करने आरम्भ कर दिए थे. वर्तमान में पार्षद पद पर रहते हुए स्थानीय लोगों की समस्याओं को समझते हुए उनके निदान के लिए प्रयत्नशील हैं.

राजनीतिक पर्दापण
वर्ष 2007 में सम्पन्न हुए चुनाव में रोचक दरबारी ने भागीदारी ली परन्तु महिला सीट होने के चलते उन्होंने अपनी माता जी को चुनाव में खड़ा किया और उन्हें सफलता प्राप्त कराई. इसके पश्चात रोचक दरबारी ने वर्ष 2012 में निर्दलीय चुनाव में भागीदारी ली, जिसमें सीट सुरक्षित होने के चलते एक सिंधी समुदाय के व्यक्ति ने उस पर सफलता प्राप्त की.

पारिवारिक पृष्ठभूमि
राजनीतिक न होने के बावजूद भी रोचक दरबारी ने वर्ष 2017 में सम्पन्न हुए चुनावों
में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भागीदारी ली और सफलता प्राप्त की. उनके द्वारा
किए गये कार्यों व प्रयासों की आमजन बेहद सराहना करते हैं. रोचक दरबारी ने स्थानीय
जनता की मौलिक समस्याओं के निराकरण के लिए राजनीति में आगमन किया.
प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दें
युवावस्था से ही उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याओं का अनुभव ज़मीनी स्तर पर किया है, जिसके कारण उन्होंने सभी समस्याओं को गंभीरता से समझा. उनके क्षेत्र में सड़कें जर्जर हालत में थो, जिस कारण लोगों को आवागमन में बेहद असुविधा होती थी.

संपन्न विकास कार्य
पार्षद के तौर पर रोचक दरबारी का कहना है कि वह आरंभ से ही क्षेत्रीय जनता के विकास की दिशा में कार्य करना चाहते थे. उनके अनुसार झूलेलाल नगर वार्ड में उन्होंने महापौर के सहयोग से जर्जर सड़कों एवं सीवर लाइन की सुचारू व्यवस्था कराई. इसके अतिरिक्त उन्होंने मिनी ट्यूबवेल की भी व्यवस्था करायी, जिससे आमजन को पेयजल की समस्या से न जूझना पड़े. इसके अलावा वह क्षेत्र में स्वच्छता पर भी काफी ध्यान देते हैं. साथ ही वह लोगों को अन्य समस्याओं से भी निजात दिलाने के लिए प्रयासरत हैं.

राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारधारा
राष्ट्रीय मुद्दों के
बारे में रोचक दरबारी का कहना है कि देश में बेरोजगारी व भ्रष्टाचार जैसी प्रमुख
समस्याओं में आज भी कोई सुधार नही किया गया है. सरकार को यदि देश को प्रगति की और
अग्रसर होते देखना हैं, तो सबसे पहले जमीनी स्तर पर कार्य करने के प्रयास करने
होंगे.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →