Shadab Khan
Kasigaon(Kanpur Nagar--208021)नाम – मोहम्मद शादाब खान पद – अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, बिल्हौर नवप्रवर्तक कोड – 71183340 परिचय – सामाजिक एवं राजनीतिक नवप्रवर्तक शादाब खान वर्तमान में नगर पालिका परिषद, बिल्हौर के अध्यक्ष पर कार्यरत हैं. अत्यन्त साधारण परिवार से आये शादाब खान ने का
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम – मोहम्मद शादाब खान
पद – अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, बिल्हौर
नवप्रवर्तक कोड – 71183340
परिचय –
सामाजिक एवं राजनीतिक नवप्रवर्तक शादाब खान वर्तमान में नगर पालिका परिषद, बिल्हौर के अध्यक्ष पर कार्यरत हैं. अत्यन्त साधारण परिवार से आये शादाब खान ने कानपुर विश्वविद्यालय से एम. ए व एल.एल.बी किया है. उनका निवास- स्थान बिल्हौर, कानपुर है. शुरू से ही समाज सेवा व राजनीति में रूचि होने के कारण कॉलेज में अध्ययन के दौरान उन्होंने अपने साथियों से राजनीति के गुर भी सीख लिये थे.

सामाजिक अगुआई –
शादाब खान के अनुसार, उन्हें हमेशा से ही समाज तथा लोगों से काफी लगाव रहा है. बचपन से ही उनके मन में गरीबों की मदद करने की भावना रही है. इसके अलावा वह जाति– धर्म के आधार पर भेदभाव किये बिना हमेशा लोगों की मदद करते रहे हैं तथा उनके लिए खड़े रहे हैं. इसी वजह से क्षेत्र के लोगों ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया, उनके सहयोग से व समाज सेवा के उद्देश्य से उन्होंने राजनीति में कदम रखा व नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी के रूप में अपना पहला चुनाव लड़ा, जिसमें वह विजयी भी रहे.
राजनीतिक जीवन –
कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले शादाब खान ने अध्यक्ष के चुनाव से पहले स्वयं तो कोई चुनाव नहीं लड़ा था, किन्तु कई चुनावों में अपना महत्वपूर्ण योगदान अवश्य दिया था. उन्होंने सन् 2005 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा. इससे पहले उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी क्षेत्रीय राजनीति से जुड़ी रही है तथा उनके पिता व भाई क्षेत्रीय स्तर पर सभासद का चुनाव लड़ चुके हैं. उनसे प्रेरणा लेते हुए शादाब जी ने बड़े स्तर पर चुनाव लड़ने का मन बनाया. इसके बाद सन् 2017 में क्षेत्रीय लोगों के समर्थन व सहयोग से वह आदर्श नगर पालिका से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े व उसमें जीत दर्ज की. वर्तमान में वह लोगों की सुविधा व क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं.
प्रमुख कार्य -
राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार -
वैश्विक परिदृश्य पर विचार -
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →