Umesh Ravidas Hilsa
Asharhi(Nalanda-Hilsa-801302)नाम : उमेश रविदास पद : विधायक प्रत्याशी (निर्दलीय) हिलसा, नालंदा (बिहार) नवप्रवर्तक कोड : 71186845परिचय हिलसा विधानसभा से विधायक प्रत्याशी रहे उमेश रविदास ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में निर्दलीय भागीदारी की थी. वह मूल रू
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Action research
Ward and district projects Umesh Ravidas Hilsa contributes to.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : उमेश रविदास
पद : विधायक प्रत्याशी (निर्दलीय) हिलसा, नालंदा (बिहार)
नवप्रवर्तक कोड : 71186845
परिचय
हिलसा विधानसभा से विधायक प्रत्याशी रहे उमेश रविदास ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में निर्दलीय भागीदारी की थी. वह मूल रूप से हिलसा के चामर बिघा स्थित रेड्डी गांव के निवासी हैं. उमेश रविदास की शिक्षा इंटरमीडिएट है. उन्होंने एसपी कॉलेज से इंटरमीडिएट और बीए फर्स्ट पार्ट तक शिक्षा प्राप्त की है.
हिलसा विधानसभा की जानकारी
हिलसा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नालंदा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. मूलतः यह बिहार के नालंदा जिले का हिस्सा है, जिसे अपने प्राचीन वैश्विक इतिहास के चलते खासी मान्यता प्राप्त है. भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की ज्ञान स्थली माने जाने वाले नालंदा में हिलसा विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ इस्लामपुर, हरनौत, अस्थावां, नालंदा, राजगीर और बिहारशरीफ शामिल हैं.
यह विधानसभा क्षेत्र मुख्यतः हिलसा, करई परसुराइ, थर्थारी और परबलपुर सामुदायिक विकास खंडों का सम्मिश्रण है. राजनैतिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो इस क्षेत्र के वासियों ने हर सरकार को अवसर दिया है. हालांकि 2005 और 2010 के दौर में यहां जनता दल यूनाइटेड का पलड़ा भारी रहा, लेकिन वर्ष 2015 में हुए विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल के शक्ति सिंह यादव ने जीत हासिल करके जदयू को यहां हैट्रिक लगाने से रोक लिया.
एफिडेविट के अनुसार उमेश रविदास की चल संपत्ति का ब्यौरा
विधायक प्रत्याशी उमेश रविदास के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 1,40,000 रुपए दर्शायी गयी है. जिसमें उनके और उनकी धर्म पत्नी के नाम पर नकद धनराशि 30,000 दी गयी है. विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं में उनके नाम पर 80,000 रूपये जमा हैं. उनकी पत्नी के नाम पर एक भार सोने के आभूषण हैं, जिनका मूल्य 30,000 रूपये है.
एफिडेविट के अनुसार उमेश रविदास की अचल संपत्ति का ब्यौरा
एफिडेविट के अनुसार उमेश रविदास और उनकी पत्नी के नाम पर रेड्डी गांव में 400 वर्ग फीट में बना आवासीय भवन है, जिसकी कीमत 60,000 रूपये है.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →