Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Vikas Mishra

Vikas Mishra

Napier Road(Kanpur Nagar--208004)

 विकास मिश्रा उन्नाव जिले के सम्मानित जिला पंचायत सदस्य है | वह मूलरूप से करनाईपुर  ग्राम के रहने वाले हैं,  किन्तु वर्तमान में उनका निवास -स्थान शुक्लागंज (उन्नाव ) है |जहाँ से  वह दो बार जिला पंचायत सदस्य चुने जा चुके हैं | क्षेत्र में उनकी लोकप्रि

2 reputation 2 views · 7d ▲ 2 155 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

 

विकास मिश्रा उन्नाव जिले के सम्मानित जिला पंचायत सदस्य है | वह मूलरूप से करनाईपुर  ग्राम के रहने वाले हैं,  किन्तु वर्तमान में उनका निवास -स्थान शुक्लागंज (उन्नाव ) है |जहाँ से  वह दो बार जिला पंचायत सदस्य चुने जा चुके हैं | क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता हैं कि वे दोनों ही चुनाव काफी बड़े अंतर से जीते थे| वह एक कुशल एवम् अनुभवी नेता हैं | उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से बी.कॉम तथा एल.एल.बी किया है | एल.एल.बी करने के बाद वह पीसीएस जे की तैयारी करना चाहते थे | किन्तु उनका भाग्य उन्हें राजनीति की ओर ले आया | उन्होंने 2000-2005  तक कानपुर के डी.ए .वी कॉलेज से  छात्र राजनीति की | छात्र राजनीति में आने के बाद उन्होंने छात्रों के हितों के लिए संघर्ष किया | उसके बाद वह धीरे – धीरे क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से भी जुड़ने लगे |

Ad

Ad
         
   क्षेत्रीय समस्याओं को जमीनी स्तर से समझने के बाद उन्हें आभास हुआ कि आज के दौर में डॉक्टर ,इंजीनियर,वकील आदि तो सब बनना चाहते हैं तथा यह वास्तव में दु:खद हैं कि आज कोई भी माँ – बाप अपने बच्चों को नेता नहीं बनाना चाहते हैं | किन्तु यदि वास्तव में लोगों के बीच में रहकर उनकी सेवा करनी हैं तो उसके लिए किसी न किसी को तो राजनीति में आना ही पड़ेगा | इन्ही विचारों के साथ 2005 में उन्होंने क्षेत्रीय राजनीति में उतरने का फैसला लिया | वह 2005 में पहली बार जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में खड़े हुए | जिसमें क्षेत्र के लोगों ने उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाया |2005 से लेकर  2010 तक उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के रूप में जनसेवा की | इसके बाद 2010  में सीट आरक्षित हो गयी | इसके बावजूद वह 2010 से 2015 के बीच क्षेत्र के लोगों से जुड़े रहे | बिना पद पर रहते हुए भी उन्होंने अपना जनसेवा का कार्य ज़ारी रखा | जिसके परिणामस्वरूप  2015 के जिला पंचायत सदस्य के चुनावों में एक बार फिर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बहुमत देकर विजयी बनाया |

                 जिला पंचायत सदस्य के पद पर रहते हुए उन्होंने बखूबी अपने कार्य का निर्वाहन किया है | वह अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को या तो स्वयं दूर करने का प्रयास करते हैं अथवा उन्हें उच्च अधिकारियों तक पहुँचाने का काम करते हैं |उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई कार्य किये हैं | अपने क्षेत्र की जल निकासी से जुड़ी समस्या को उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित जी तक लिखित रूप में पहुँचाया | इसके साथ ही उन्होंने बिजली व्यवस्था में सुधार का कार्य किया | विकास मिश्रा ने ग्राम समाज की ज़मीनों का बचाव तथा ग्रामीणों की ज़मीनों को भूमाफियों के कब्ज़े से मुक्त कराने का भी कार्य किया है  | उन्होंने गरीब तथा विकलांगों की पेंशन से सम्बन्धित समस्या का भी समाधान करने का हर संभव प्रयास किया एवम् इस मुद्दे को जिलाधिकारी के समक्ष भी रखा | इसके अतिरिक्त उन्होंने क्षेत्र में विकास से सम्बंधित अन्य कई कार्य (सड़क निर्माण , किसानों की मदद ,जल निकासी की व्यवस्था ) किये हैं |

       उनका मानना हैं कि देश के विकास के लिए देश के नागरिकों का शिक्षित होना बहुत आवश्यक है| शिक्षा के प्रचार –प्रसार तथा किसान सशक्तिकरण द्वारा ही देश के विकास को गति प्रदान की जा सकती है | वह किसानों की वर्तमान स्थिति के प्रति काफी गंभीर हैं | किसानों के विकास तथा उनकी स्थिति  में सुधार पर उन्होंने एक लेख के रूप में अपने सुझाव दिए है| एक नेता के रूप में उनका जनता से कहना है कि चुनावों के दौरान जनता जातिवाद आदि बन्धनों में पड़कर अच्छे लोगों को राजनीति से बाहर न करे | जनता सच्चे लोगों को चुनाव जिताए |चुनावों के दौरान किसी भी प्रलोभन में न पड़कर ऐसे लोगों को चुनाव जिताये, जो उनकी समस्या को समझ सके तथा उनके लिए काम कर सके |

          विकास मिश्रा अत्यंत ही विनम्र और ज़मीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं | वह अपने क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं | उनके क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला कोई भी व्यक्ति किसी भी समय उनसे मिलकर अपनी समस्या को उनके समक्ष रख सकता है | वह लोगों की समस्या सुनकर उस पर तुरंत कार्यवाही करते हैं |  जनता से जुड़कर ज़मीनी स्तर से उनकी समस्याओं को समझते हैं | इसी कारण चुनावों में उन्हें भारी जन समर्थन हासिल होता हैं |

 

 

Ad

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →